अपना काम पूरे ईमानदारी से करते हुए आगे बढ़ते रहो : यशश्री भावे
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_482.html?m=0
उभरते सितारे में 'सुरक्षा हर कदम'
नागपुर। आज इन बच्चों की प्रस्तुति देखकर मैं आश्चर्यचकित हूं। इनके पेरेंट्स और टीचर्स को हेट्स आफ। वैसे तो घर वाले सपोर्ट नहीं करेंगे, तो आगे बढ़ना मुश्किल है। घर के बाहर कदम रखो तो, परिपक्व कलाकार बन के निकलो। अपना इनोसेंट हमेशा बनाए रखें। आप जैसा सोचते हैं, दुनिया वैसे नहीं है। हमें आसपास नहीं देखना है और, अपना काम पूरे ईमानदारी से करते हुए आगे बढ़ाना है। भले ही कछुए की तरह धीरे चलो, पर चलते रहो। चाहे परिस्थितियों कुछ भी आ जाए आप रूकना नहीं। एक मोटिवेशनल गीत याद आ गया 'रुक जाना नहीं तू कहीं हार के'। हमेशा अपना बचपन जिंदा रखिए। यह विचार यशश्री भावे पाठक ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखा।
विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'सुरक्षा हर कदम' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे इंडियन आइडल फेम, झी सारेगामा विनर, सुविख्यात गायिका यशश्री भावे उपस्थित थीं। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी और सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्तावना रखते हुए संयोजक युवराज चौधरी ने बच्चों को समझाया कि, सुरक्षा घर से, रास्ते से शुरू होती है और अपने कार्य स्थल पर खुद को सुरक्षित रखते हुए किये जाने वाले हर कार्य का एक महत्वपूर्ण अंग है।
तत्पश्चात, सभी बच्चों ने शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, अलीशा खोब्रागड़े, गार्गी गायकवाड, जिनीशा भोजवानी, रियांश कामरानी, निर्भय लाकुड़कर, भव्या अरोरा, आदित मिंज और त्रिशिका वाघमारे ने शानदार गीत सुनाए।। अरीशा बनसोड़ और गार्गी गायकवाड़ ने शानदार नृत्य से सबका दिल जीत लिया।
बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ सरिता लाकुडकर, प्रविणा बनसोड, स्वाति गायकवाड, धनंजय नंदपुरकर, सीमा लूहा, वेदप्रकाश अरोरा, श्याम मसराम, गीता सुरेश मिंज, सरिता खंडेलवाल, सुभाष दापुरकर और मीनाक्षी केसरवानी आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम की सफलतार्थ प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। तथा, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।

