अरविंदकुमार रतूड़ी को हिमाचल प्रदेश में किया ‘कर्मवीर योद्धा' सम्मान से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_320.html
नागपुर/ददाऊ। हिमाचल प्रदेश में 9 जुलाई को मां रेणुकादेवी धाम ददाऊ जिला सिरमौर पिनाकी पीठ हिमालय देवभूमि हिमाचल प्रदेश में नागपुर महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कार्यकर्ता फिल्म अभिनेता, पत्रकार अरविंद कुमार रतूड़ी संस्थापक अध्यक्ष किंग कोबरा ऑर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स, राष्ट्र निर्माण की और दो कदम, नारी शक्ति एक सम्मान, पशु क्रूरता के खिलाफ जंग, राष्ट्रीय धर्म सर्वोपरि नागपुर महाराष्ट्र को उनकी विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क निःस्वार्थ निर्भीक निष्पक्ष जन-सेवा देशसेवा प्राणी सेवा जो कि पिछले तीस सालों से निरंतर चालू है, इसके लिए 'कर्मवीर योद्धा' सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान यहां के व्यापारी महासंघ, ट्रांसपोर्ट यूनियन और विभिन्न सामाजिक संगठनों की तरफ़ से दिया गया सम्मान करते हुए रतूड़ी जी को पुष्प हार के साथ साथ हिमाचल की लोकप्रिय और सम्मान की प्रतिक पारंपारिक टोपी पहनाई गई और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। ज्ञात हो कि समाजसेवा में अपनी अलग कर्मठ पहचान बना चुके रतूड़ी जी एकमात्र ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्हें इतनी कम उम्र में अभी तक लगभग तीन हजार के आस-पास शासकीय गैर शासकीय राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय देश के कई राज्यों और लगभग सभी धर्मो पंथों मजहबों से उनके सबसे प्रतिष्ठित सम्मान पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र मिल चुके है।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश की पावन भूमि पर यह सम्मान रतूड़ी जी को पिनाकी पीठ हिमालय के ट्रस्टी और श्रद्धेय योगी श्री बर्फानी केदारेश्वर बाबा की अध्यक्षता में दिया गया। सभी संगठनों और उनके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा रतूड़ी जी के जन कल्याणकारी सामाजिक कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की गई और उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस मौके पर सत्कार मूर्ति अरविंद कुमार रतूड़ी ने उपस्थित मान्यवरों से कहा कि हमारा धर्म हमारी पहचान राष्ट्र धर्म सर्वोपरि इंसानियत और मानवता को साकार करना है हमें सेवाभावी कार्य करते हुए किसी लालच दौलत मानधन प्रसिद्धि और वेतन की जरूरत नहीं है बल्कि बिना स्वार्थ के पूर्ण समर्पण की जरूरत है और हमारी असली ताकत मिलने वाले सम्मान पुरस्कार ही है और लोगों का जो प्यार स्नेह आशीर्वाद और हौसला अफजाई मिलती है वही हमारी और हमारे परिवारों की असली कमाई और दौलत होती है।
रतूड़ी जी ने यह सम्मान अपने स्वर्गीय पिता चरणानन्द राघवानन्द रतूड़ी जो कि पीआरडी के ब्लाक कंमाडर और माता जी स्वर्गीय श्रीमती जशोमतीदेवी उर्फ जशमहीदेवी रतूड़ी जो कि एसएसबी में हथियार प्रशिक्षीका थी और दोनों पति-पत्नी 1962 युद्ध के नायक और नायिका थे उन्हें और अपने उन असंख्य हितैषी को समर्पित किया है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमेशा हौसला अफजाई करते है। इस मौके पर आचार्य अभिषेक शर्मा तरूण शर्मा आयुष शर्मा गोविंद सिंह ठाकुर, यशपाल सिंह ठाकुर सचिन त्यागी हरदयाल सिंह पंकज कुमार कोली तपेन्द्र चौहान शुभम चौहान पवन चौहान एवं संघ, बजरंग दल,कोली समाज दलित समाजों एवं सामाजिक विभिन्न संगठनों के सम्मानित पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
