भक्तिमय वातावरण में प्रज्ञाचक्षु संत गुलाबराव महाराज की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई
नागपुर। प्रज्ञाचक्षु संत गुलाबराव महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उदयनगर चौक (श्रीराम नगर) में प्रज्ञाचक्षु संत गुलाबराव महाराज की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराज के चित्र का पूजन एवं पुष्पहार अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने महाराज के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रज्ञाचक्षु संत गुलाबराव महाराज के अलौकिक जीवन, आध्यात्मिक साधना, समाज जागरण तथा उनके महान दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।
इसके पश्चात गुरुदेव मित्र मंडल के भजन मंडल द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया। अंत में महाआरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष भाईजी मोहोड, एड. अशोक यावले, द चिटणीसपुरा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अजय लांबट, सुदाम शिंगणे, विनोद राऊत, प्रदीप अहिरे, दिवाकर मोहोड, अरुण वराडे, देवराव (भाऊ) वावरे, चंदनसिंह बघेल, ठाकरे साहब, सुरेश निंबार्ते, बंडू शिरसागर तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किए। इस भक्तिमय समारोह में श्रीराम नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रज्ञाचक्षु संत गुलाबराव महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया।