पंजाबी महासंघ को गडकरी की शुभकामनाएं
नागपुर। अखिल भारतीय पंजाबी सामाजिक संस्थाओं की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय पंजाबी का प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सदिच्छा मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, महासंघ के अध्यक्ष संदीप सचदेवा, अंबाला की पूर्व मेयर शैलजा सचदेवा, महासंघ के राष्ट्रीय समन्वयक नरेंद्र सतीजा, मध्य भारत पंजाबी मंच के अध्यक्ष महेंद्र बत्रा, समन्वयक सतीश चचडा, सचिव विक्रम खुराना, शिरीन मक्कड़ आदि की उपस्थिति रही।
सचदेवा ने गडकरी को अरोरा वंश के प्रवर्तक अरुट महाराज की प्रतिमा भेंट की और पंजाबी महासंघ की गतिविधियों से अवगत कराया। गडकरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए पंजाबी महासंघ को शुभकामनाएं दीं।