Loading...

जीवनरक्षा अनाथ आश्रम को भेंट की खाद्य सामग्री

नागपुर। अनाथआश्रम में सेवा देने की इस कड़ी में नवोदय बिजनेस असोसिएशन के अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा के नेतृत्व में जीवन रक्षा मतिमंद निवासी आश्रम पदमा नगर दीक्षित नगर को हर बार की परंपरा अनुसार निवासी बच्चों के सभी प्रकार की दाल, चावल गेंहूँ, किराना सामान, खाद्य सामग्री औऱ सभी बच्चों के पहनने के लिए वस्त्र उनके केयर टेकर तगडे  के सुपर्द किए। उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी जरूरत के हर सामान की नवोदय बिजनेस असोसिएशन की तरफ से यथा संभव पूर्ति की जाती रहेगी। 

बच्चो ने सभी पदाधिकारियों का गुलाब का फुल देकर स्वागत किया। नायडू ने बच्चों को चाकलेट बांटी। बच्चो ने गीतों पर नृत्य पर करते  हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। मनोहरलाल आहुजा, लक्ष्मण मेंडरे, विलास त्रिवेदी,  रमेश साहू, अशोक जैन, सुभाष सुराना, लख्मीचंद थावानी, राजकुमार विधानी, कमल नामपल्ली वार,  दिनेश साहू , विजय गुप्ता, अम्बादास नायडु की मौजूदगी रही।

समाचार 2996653359901295473
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list