Loading...

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की नागपुरी इकाई में काव्य गोष्ठी- बरखा के रंग कवियों के संग

नागपुर। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट मुंबई की नागपुर इकाई  की मासिक काव्य गोष्ठी बरखा के रंग कवियों के संग विषय पर आधारित रही कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ जयप्रकाश शर्मा ने की प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय संस्था सचिव सत्यभामा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर निशि मंजवानी मध्य प्रदेश इकाई अध्यक्ष थी। कार्यक्रम का संचालन नागपुर इकाई सचिव रीमा दीवान चड्ढा ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ  नागपुर इकाई अध्यक्ष शशि भार्गव ‘प्रज्ञा’ की सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात कवियों ने बरखा ऋतु का सौंदर्य, आत्मिक आनंद अनुभूति एवं वर्तमान में प्रकृति के बदलते क्रम को दर्शाते हुए अपनी- अपनी रचनाएं पढ़ी। 

ए.पी. द्विवेदी ने आए हो आकाश में बादल, निशि मंजवानी ने ‘मौसम तड़पन का आया है’, मीरा रायकवार ने कारे कारे बदरा, शशि भार्गव ‘प्रज्ञा’ घायल करे मेरे तन को ; देखा  सखि सावन की बुंदिया। रीमा चड्ढा ने धरती के सिंगार का देखो नवरंग आज, सत्यभामा सिंह- गांव में फसल बिगड़ रही है, सीमा श्रीवास्तव- बरखा की बूंद जो तन पर पड़े, डॉक्टर जयप्रकाश शर्मा- हर जगमगाती रात की पूनम नहीं होती, विशाखा खंडेलवाल- पहली बारिश भीगी खुशबू, डॉ. सुरेखा खरे- सिद्धि पवन दूत संदेश लेकर आया आदि-आदि कवियों ने इसी प्रकार काव्य में अपनी रस वर्षा की। 

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ जयप्रकाश शर्मा ने काव्य गोष्ठी की सराहना की और सबकी रचनाओं पर प्रकाश डाला। अंत में नागपुर इकाई अध्यक्ष शशि भार्गव प्रज्ञा ने आभार प्रदर्शन किया। आनन्द उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

समाचार 2012386507482153583
मुख्यपृष्ठ item