Loading...

जनप्रतिनिधियों ने समर्पित भाव से जन-सेवा करनी चाहिए : विकास ठाकरे

नागपुर। जनता बड़े विश्वास और अपेक्षाओं के साथ अपने प्रतिनिधियों को चुनती है और यह बहुत जरूरी है कि जनप्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों का पूरी तरह पालन करते हुए संपूर्ण समर्पित भाव से जन-सेवा करनी चाहिए ताकि जनता की कठिनाइयों को दूर किया जा सके और प्रजातांत्रिक मूल्यों के अनुसार उन्हें संपूर्ण सामाजिक सुविधा प्राप्त करने में मदद मिल सके- ये उद्गार थे विधायक विकास ठाकरे के जो उन्होंने विदर्भ हिंदी  साहित्य सम्मेलन की कार्यक्रम- श्रृंखला ‘संवाद’ में साहित्यकार डॉ सागर खादीवाला से खुलकर बात करते हुए व्यक्त किये। 

साधारण परिवार में जन्म लेने से लेकर नगरसेवक, महापौर और विधायक के पद तक  पहुंचने  की अपनी दिलचस्प जीवन-यात्रा के दौरान आए अनुभवों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने अपनी जीवन यात्रा के  विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। जन-कल्याणकारी  कार्यों तथा विकास की योजनाओं  का उल्लेख करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि जनता ने जागरूक रहना चाहिए तथा अपनी जायज मांग और सामाजिक सुविधाओं के लिए  आवाज बुलंद करना चाहिए। 

जनता की मांग का बहुत असर पड़ता है और उसी के अनुसार जनप्रतिनिधि अपने कार्यों को तथा उद्देश्यों को साकार करने में प्रवृत्त  होते हैं। राजनीति के मैदान में विभिन्न दलों के समर्थक या विरोधी दल के नेताओं के आपसी संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां  कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं होती। पार्टियों के वैचारिक मतभेद  होने के बावजूद संबंध सामान्य बने रहते हैं। श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों और जिज्ञासाओं का उन्होंने बखूबी समाधान किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के श्रोतागण उपस्थित थे।

समाचार 2112458720128431063
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list