जन्मदिन पर डॉ. गणेश पुंडे को ‘सावित्रीबाई फुले जीवन गौरव पुरस्कार 2026’



दो पुस्तकों के कवर पेज का विमोचन; साहित्यिक योगदान का सम्मान


नागपुर/पुणे। महाराष्ट्र के शिक्षक, कवि एवं साहित्यकार डॉ. गणेश तुकाराम पुंडे को 25 अक्टूबर 2026 को उनके जन्मदिन एवं कोजागिरी पूर्णिमा के अवसर पर ‘सावित्रीबाई फुले जीवन गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। ग्लोबल एलीट मीडिया एंड टेक की ओर से पुणे के सिम्बायोसिस विश्वभवन ऑडिटोरियम, सेनापति बापट रोड में आयोजित समारोह में उनकी दो पुस्तकों—मराठी काव्य संग्रह ‘शेवट नसलेली कविता’ तथा अंग्रेजी पुस्तक ‘The Sacred Thread of Humanity: Saint Saurabh’ के कवर पेज का विमोचन भी किया गया।



समारोह में डॉ. बजरंग कोर्डे (एस. पी. पुणे विश्वविद्यालय), डॉ. प्रदीप वी. जाधव (बीवीसीओई, पुणे), रवींद्र ठिकेकर, प्रमोद गोले, एस. एस. सावंत तथा दिलीप बटवाल (चाकण फेडरेशन) प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्लोबल एलीट मीडिया एंड टेक के संस्थापक एवं सीईओ महेश व्यवहारे, सह-संस्थापक एवं सीईओ कार्तिकेश बोरकर, शिक्षिका सौ. सीमा मैडम तथा डॉ. रोशनी कडू की भी विशेष उपस्थिति रही।

डॉ. पुंडे का साहित्य मानवीय संवेदनाओं, जीवन संघर्ष, शांति, करुणा और विश्वबंधुत्व के संदेश को अभिव्यक्त करता है। इस उपलब्धि पर नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित विश्वशांति दूत डॉ. सुधीर तारे ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। जन्मदिन पर मिला यह सम्मान डॉ. पुंडे के साहित्यिक सफर की उल्लेखनीय उपलब्धि बना।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग