सनातन धर्म युवक सभा ने रच दिया इतिहास
यादगार रहा दशहरा अमृत महोत्सव
नागपुर। सेवाभावी संस्था सनातन धर्म युवक सभा ने ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क पर लगातार 75 वें दशहरा महोत्सव का पांच दिवसीय आयोजन कर एक इतिहास रच दिया। इस अमृत महोत्सव के आयोजन में बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत ने भी इस बात का उल्लेख कर आयोजकों का अभिवादन किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह आयोजन दुर्गुणों पर सद्गुणों की विजय का है। हमें प्रतीकात्मक दहन उन दुर्गुणों का करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतलों की पूजा से हुई।पूजा पंडित पंकज मिश्रा ने संपन्न करवाई। इसके बाद प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। इनमें ढोल ताशा, गुजराती गरबा, मराठी गोंधल आदि का समावेश रहा। विश्व ममत्व फाउंडेशन के ट्रांसजेंडर ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका माधव प्रेम से महाभारत तक आकर्षण का केंद्र रही। बारादरी पर लाइट एंड शो पर आधारित संपूर्ण रामायण ने मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके निर्माता विजय खेर, निर्देशक नितिन बंसोड, लेखक सुधाकर बक्शी, संगीत निर्देशक चतुरसेन थे।
मेघनाथ के पुतले को पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल, कुम्भकर्ण को विशाल अग्रवाल और रावण के पुतले को डा मोहन भागवत ने अग्नि दी। दशहरा अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर की ओर से सुनील डोगर और साथियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर अध्यक्ष विनय ओबेराय का सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा और आरजे फरहान ने किया। आभार विनय ओबेराय ने माना।
कार्यक्रम में मंच पर डा मोहन भागवत, पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल, विधायक नितिन राऊत, कृष्णाजी खोपड़े, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, निशांत गांधी, आर सी प्लास्टो टैंक्स एंड पाईप्स लिमिटेड के विशाल अग्रवाल, छत्तरपुर फार्म्स के सूरज अग्रवाल, समाजसेवी श्रीमती कामना कावेश तलवार परिवार, महालक्ष्मी ट्रेडिंग कार्पोरेशन के विशाल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नगरसेवक जितेन्द्र ठाकुर, सनविजय ग्रुप के संजय अग्रवाल, रोहित स्टील प्रा लि के रोहित अग्रवाल, राय बिल्डर्स के किशोर राय आदि की उपस्थिति रही। अतिथि स्वागत विनय ओबेराय, प्रशांत साहनी, मिलन साहनी, कपिल साहनी, सुधीर कपूर, हेमंत साहनी, आशीष धवन, विनय सहगल, गौतम साहनी, सचिन साहनी, विनोद दुदानी, तरुण सहगल, अनिल साहनी आदि ने किया।
