कंवरराम वर्सी उत्सव में विश्व शांति के लिए हुई सामुहिक अरदास
जरूरतमंदों में अन्न - वस्त्र वितरित
नागपुर। अमर शहीद संत कंवरराम साहिब वर्सी महोत्सव के अंतिम दिन विश्व शांति के लिए अरदास व प्रार्थना की गई जिसमें जिसमें नगर के सभी दरबारों के प्रमुखों संतो ने भाग लिया। गुजरात के मशहुर कलाकार परमानंद प्यासी ने कहा कि संत कंवरराम एक महान संत थे। वे त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति थे दीन दुखियों तथा अपाहिज़ों की सेवा करना उनका मुख्य कार्य था। इसलिए उनकी याद में देश-विदेश में आज भी उनकी वर्सी पूरे श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाई जाती है।
महोत्सव के समापन के अवसर पर संयोजक अशोक कुमार कुकरेजा ने आए हुए सभी महानुभावों का स्वागत किया। सभी ने विश्व में सुख शांति के लिए अरदास की तथा उसके पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को अन्न व वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफलतार्थ गोपीचंद कुकरेजा, बलदेव केवलरामानी, विक्रम कुकरेजा, राम देवानी, महेश कुकरेजा, राजेश माखीजानी, किशन साधवानी, चंदर लालवानी, विजय विधानी, तोताराम साधवानी, सुरेश लालवानी, गोविंद कुकरेजा आदि प्रमुखता से उपस्तिथ थे।

