सिंधु रास गरबा की भव्यता से मुख्यमंत्री हुए मुग्ध


 


ऊर्जावान कार्यक्रम समय की मांग : फडणवीस


नागपुर। जरीपटका स्थित झूलेलाल स्पोर्ट्स ग्राउंड में हुए त्रिदिवसीय ‘सिंधु महारास गरबा महोत्सव’ में रविवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बतौर प्रमुख अतिथि आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वीरेन्द्र कुकरेजा और टीम द्वारा विगत कई वर्षों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जाता है। इसमें शामिल होकर मुझे भी ऊर्जा मिलती है। विशेष अतिथियों विधायक प्रवीण दटके व मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने भी भव्यता की मुक्तकंठ से सराहना की। 


फडणवीस ने नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम वर्तमान समय की मांग हैं क्योंकि यह युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाते हैं। समापन दिवस सोमवार को भी गरबा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। प्रतिदिन गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को ई-स्कूटर से लेकर आकर्षक नकद पुरस्कार दिए गए। तीनों दिन मंजूश्री आसूदानी, दृष्टि कुकरेजा और अरुंधन बतरा ने सुमधुर भक्तिगीतों से समां बांधा। 


मुख्य संयोजक समाजसेवी वीरेन्द्र कुकरेजा, सह-संयोजक सतीश आनंदानी, पंकज वीधानी, सागर आहूजा, कोमल खूबचंदानी एवं राशि वासवानी ने सुचारु व्यवस्था की। वरिष्ठ समाजसेवी दादा घनश्याम कुकरेजा, नगरसेविका प्रमिला मथरानी, प्रताप हीरानी, जगदीश वंजानी, दौलत कुंगवानी, राजेश बटवानी, हितेश देवानी, गुलशन दातरे, संजय वासवानी, डॉ. जेनिका कुंगवानी, रितेश चेलवानी, मनीष दासवानी, रवि दुहलानी व समस्त कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सफलतार्थ प्रयास किए। 


डॉ . विंकी रुघवानी, डॉ. मिलिंद माने, महेश साधवानी, जय सहजरामानी, राजू हिन्दुस्तानी, कृष्णा हिन्दुस्तानी, संजय चौधरी, डॉ. हेमंत असरानी, घनश्याम गोधानी, ठाकुर जेठवानी, मंजू कुंगवानी, सुषमा चौधरी आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।कार्यकर्ताओं में संगीता लालवानी, पूजा मोरयानी, सिमरन शोभवानी, हिना मीरानी, संजय हेमराजानी, हर्ष नानवानी, निर्मला साधवानी, चिराग गोधानी, प्रदीप बालानी, राजेश धनवानी, ओम सेवानी, राजू ढोलवानी का योगदान सराहनीय रहा।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे