अखिल भारतीय सिंधी समाज ने वितरित की चादरें
नागपुर। अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत संस्था की ओर से दिवाली स्नेह मिलन मातोश्री भवन जरीपटका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम ""किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने की एक छोटी सी पहल" उद्देश्य के साथ किया गया। सर्वप्रथम श्री झूलेलाल जी एवं माता लक्ष्मी जी के प्रतिमा पर माल्या अर्पण, दीप प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी की आराधना की गई।
मंच पर प्रमुख रुप से उपस्थित गांधीसागर झूलेलाल मंदिर के महंत मोहनदास ठकूर, अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ के संरक्षक जीतू बेलानी, अखिल विदर्भ प्रांत अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, बेलानी, राष्ट्रीय सलाहकार सुंदरलाल तारवानी, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, सतीश मिरानी , विदर्भ प्रांत सचिव विक्की दरयानी, परेश अजवानी, अशोक खानचंदानी , डॉ हेमंत असरानी, विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा, कोषाध्यक्ष श्रीचंद मोहनानी, हरीश मुलचंदानी, पवन चावला ,अनील बजाज, मनीष नागवानी,
सुरेश ज्ञानचंदानी, कु.रितू तथा सदस्यों ने उपस्थितों को दीपावली की सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित 300 महिलाओं को गिफ्ट उपहार , शोलापुरी चादर व मिठाई का वितरण किया गया। उपस्थित सहयोगियों का शाल श्रीफल देकर सत्कार किया गया। मंच संचालन विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा ने किया व आभार प्रदर्शन विक्की दरयानी ने व्यक्त किया।
