लक्ष्मी बहुउद्देशीय संस्था द्वारा ‘नवदुर्गा’ कर्तृत्ववान महिला सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
नागपुर में नौ प्रेरणादायी महिलाओं का विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नागपुर। सेवा दल नगर, नागपुर में लक्ष्मी बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था की ओर से ‘नवदुर्गा’ कर्तृत्ववान महिला सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी पंढरी सावरकर की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नौ महिलाओं को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में मधु ताई थोरात, प्रांजली महातले, सिमरन हबीब, सविता वाघमारे, खतिजा बी शेख, रमाताई घरडे, रिशिका खोब्रागड़े, कमलाताई गजबे एवं सुप्रियाताई तिजारे शामिल रहीं।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि सक्करदरा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक रमेश खुणे सहित धनराज हरडे, अरविंद कुमार रतोडी, सिद्धू भाऊ कोमेजवार, पत्रकार प्रवीण विघरे, राजेश वाघमारे, मोरेश्वर जाधव एवं प्रशांत चौधरी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में रमेश खुणे ने कहा कि महिलाएँ आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कर्तृत्व सिद्ध कर रही हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने वाली महिलाओं का सम्मान करना समय की आवश्यकता है।
समारोह की सफलता में श्याम थोरात एवं संस्कार बहुउद्देशीय संस्था की अध्यक्ष योगिताताई चौधरी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
