माहेश्वरी समाज हुआ डिजिटल, श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत ऐप का भव्य शुभारंभ
नागपुर माहेश्वरी समाज को डिजिटल मंच से जोड़ने की पहल, समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई डिजिटल लॉन्चिंग
नागपुर। नागपुर माहेश्वरी समाज को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत ऐप की डिजिटल लॉन्चिंग की गई। इस पहल का उद्देश्य समाज के सदस्यों को डिजिटल माध्यम से जोड़ना तथा सामाजिक गतिविधियों, सूचनाओं और आपसी संवाद को अधिक सुगम बनाना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति डॉ. शरद गोपीदासजी बागड़ी एवं दिनेशजी राठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वस्त समिति के अध्यक्ष गिरधर लालजी सिंगी, बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष गिरधर डागा एवं सचिव अजय मल्ल की विशेष उपस्थिति रही।
ऐप की परिकल्पना एवं क्रियान्वयन से जुड़े प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिव बिनानी, गिरीश कोठारी, अभिषेक दम्मानी एवं राहुल मदन डागा ने इस डिजिटल पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत ऐप की शुरुआत समाज के संगठनात्मक कार्यों को तकनीक के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज के सदस्यों के बीच संपर्क, सूचनाओं के आदान-प्रदान और सामाजिक सहभागिता को नई गति मिलने की उम्मीद है।
यह पहल परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक तकनीक अपनाने तथा समाज को डिजिटल युग के अनुरूप सशक्त बनाने की दिशा में माहेश्वरी समाज की प्रगतिशील सोच को दर्शाती है।
