सनातन समाचार के विशेषांक का लोकार्पण



33 वें वर्ष में पदार्पण हुआ


नागपुर। सनातन धर्म युवक सभा द्वारा प्रकाशित की जा रही पत्रिका सनातन समाचार का सफलतापूर्वक 33 वें वर्ष में पदार्पण हुआ। इसके संपादक नरेंद्र सतीजा हैं।  विशेषांक का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा मोहन भागवत और पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल के हस्ते सोल्लास संपन्न हुआ।


इस अवसर पर पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, विनय ओबेराय, प्रशांत साहनी, मिलन साहनी,कपिल साहनी, सुधीर कपूर , हेमंत साहनी, आशीष धवन, विनय सहगल,गौतम साहनी, सचिन साहनी, विनोद दुदानी, तरुण सहगल, अनिल साहनी आदि उपस्थित थे। 


कार्यक्रम का संचालन आरजे फरहान ने किया। पत्रिका में संस्था की गतिविधियों के अलावा राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ, राधाकृष्ण मंदिर मेकोसाबाग,पंजाबी साहित्यकार अमृता प्रीतम की कविता और विशेष हेल्पलाइन का प्रकाशन किया गया है।          


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं