विजयिनी सखी मंच की सखियों ने माँ जगदंबा की सामूहिक आरती कर मनाया गुरुपूर्णिमा पर्व



नागपुर। विजयिनी सखी मंच की पाक्षिक कार्यक्रम श्रृंखला ‘सौभाग्यपूर्ण पल’ के अंतर्गत शुभांक 9 (151)(170) में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर कोराडी स्थित श्री माँ जगदंबा मंदिर में सामूहिक आरती का भक्तिमय आयोजन किया गया।



इस अवसर पर विजयिनी सखी मंच की सखियों ने एक जैसी पारंपरिक पोशाक धारण कर तथा समान रूप से सजी पूजा की थालियों के साथ माँ जगदंबा के श्रीचरणों में सामूहिक आरती अर्पित की। भक्ति, श्रद्धा और एकता से परिपूर्ण इस आयोजन ने गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व को विशेष बना दिया।


कार्यक्रम में विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी सुनीता, विजयिनी राजश्री वाघेला, विजयिनी राजलक्ष्मी मुरलीधरन, विजयिनी आशा गर्ग, विजयिनी मनीषा चौधरी, विजयिनी राधा यादव एवं विजयिनी सोनिया करे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


इस सौभाग्यपूर्ण पल को सफल एवं यादगार बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए कोराडी मंदिर के पदाधिकारियों के प्रति विजयिनी सखी मंच ने विशेष आभार व्यक्त किया।


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं