नया साइबर क्राइम : फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर ठगी से सावधान!



पिछले सप्ताह मैंने RTO में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराया, क्योंकि अब PUC बनवाने के लिए मोबाइल नंबर अपडेट होना आवश्यक है। हैरानी की बात यह है कि अगले ही दिन मुझे एक लिंक के माध्यम से संदेश मिला, जिसमें दावा किया गया था कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण मेरा चालान हुआ है और उसका भुगतान करने के लिए लिंक भी दी गई थी।

संदेश पर संदेह होने के कारण मैंने विभिन्न ट्रैफिक चालान पोर्टल पर जाँच की, लेकिन कोई चालान नहीं मिला। इसके बाद RTO नागपुर से संपर्क करने पर उन्होंने भी किसी लंबित चालान से इनकार किया और प्राप्त लिंक को फर्जी बताया। इस संबंध में मैंने संचार साथी पोर्टल के ‘चक्षु (Chakshu)’ फीचर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।


सभी नागरिकों से अनुरोध है :


ट्रैफिक चालान के नाम पर SMS या WhatsApp से प्राप्त किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।


चालान की पुष्टि केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल से करें।


ऐसे फर्जी संदेश प्राप्त होने पर संचार साथी पोर्टल के *Chakshu* फीचर पर इसकी विस्तृत जानकारी और संदिग्ध लिंक की रिपोर्ट करें, ताकि संबंधित अधिकारी मामले की जाँच कर सकें।


किसी भी अनजान लिंक पर अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP या अन्य व्यक्तिगत विवरण साझा न करें।


सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।*


- सुरेश डोरले

   नागपुर महाराष्ट्र 

   8446088676


लोकप्रिय खबरें

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं