आरएसटी कैंसर अस्पताल में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की पुण्यतिथि समारोह के साथ स्तन कैंसर सर्वाइवर्स का सम्मान



नागपुर। राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, नागपुर में स्तन कैंसर सर्वाइवर मिलन एवं राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 17th October 2026 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, शीघ्र निदान एवं समय पर उपचार के महत्व को समझाना तथा कैंसर से जूझकर आगे बढ़ने वाले सर्वाइवर्स के साहस और संघर्ष को सम्मानित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्तन कैंसर जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रस्तुति से। इसके पश्चात राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


उनकी पुण्यतिथि 11 अक्टूबर को मनाई जाती है, जिसका स्मरणोत्सव अस्पताल में 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया। डॉ. प्रशांत सोमकुवर ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के जीवन परिचय एवं उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाजसेवा, मानवता और जनकल्याण के उनके संदेश को याद किया। उन्होंने स्तन कैंसर के लक्षणों, शुरुआती चेतावनी संकेतों तथा उपलब्ध उपचार विकल्पों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। श्री श्रीरंग गणेशे ने स्तन कैंसर से संबंधित आंकड़ों की प्रस्तुति देते हुए जनजागरूकता एवं समय पर निदान के महत्व पर जोर दिया।


कार्यक्रमका प्रमुख आकर्षण 15 स्तन कैंसर सर्वाइवर्स का सम्मान रहा। इन सर्वाइवर्स को उनके साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्षपूर्ण यात्रा के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित सर्वाइवर्स में नागपुर की प्रसिद्ध शेफ श्रीमती नीता अंजणकर भी शामिल थीं। इस अवसर पर सर्वाइवर्स के संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान करते हुए अन्य मरीजों को भी उपचार के दौरान सकारात्मक रहने और हिम्मत बनाए रखने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम में चिकित्सा जगत से डॉ. रश्मि राउत, डॉ. प्रशांत ढोके, डॉ. उत्कलिका बिस्वाल, डॉ. हरीश केला, डॉ. मयूर दैगवाने, डॉ. माधुरी गावंडे, डॉ. निकेता जांभुलकर, डॉ. ऐश्वर्या नाउनुरवार, डॉ. रितिशा एवं डॉ. सतीश कदम अपनी माताजी, श्रीमती कदम, के साथ उपस्थित रहे।


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), नागपुर की ओर से अध्यक्ष डॉ. सचिन गाथे एवं सचिव डॉ. अंजलि भंडारकर उपस्थित रहे। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ नागपुर (ASN) की ओर से अध्यक्ष डॉ. दीपा जहागीरदार एवं सचिव डॉ. प्रवीण वैरागड़े ने सहभागिता की। कैंसर रिलीफ सोसाइटी की ओर से कोषाध्यक्ष श्री सुरेश केवलरमानी एवं सदस्य श्री ज्ञानेश्वर रक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। गुरुदेव सेवा मंडल के सदस्य श्री तायवाडे द्वारा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की स्मृति में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने कैंसर सर्वाइवर्स, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर कैंसर जागरूकता, शीघ्र निदान तथा उपचार के दौरान मरीजों को निरंतर सहयोग प्रदान करने के सामूहिक संकल्प को मजबूत किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. बी. के. शर्मा, प्रधान अन्वेषक (Principal Investigator), कैंसर रजिस्ट्री विभाग, आरएसटी कैंसर हॉस्पिटल, नागपुर के मार्गदर्शन में किया गया।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे