दीपावली के शुभ अवसर पर समाजसेवी दीपक लालवानी ने की वाहन चालकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील



नागपुर। आने वाले दीपावली त्योहार को देखते हुए दीपक एजेंसीज के संचालक दीपक लालवानी द्वारा जन जन में  वाहन चालकों के लिए यातायात नियमों को लेकर जागरूकता लाने हेतु प्रयास करने की कोशिश की जा रही है | लालवानी ने वाहन चालको से  विनंती की है की, मुख्य सड़क पर आने के पूर्व अपने वाहन की गति कम करे व देखकर ही सड़क पर आएं, कभी भी बांयी दिशा से ओवरटेक न करें। रात के समय मोड़ लेते वक्त पचास  मीटर पूर्व से ही इंडिकेटर दें और दिन के समय मोड लेते वक्त हाथ से पूरा इशारा दें। 


इसी प्रकार चौराहा आने के पूर्व अपने वाहन को स्टॉप लाइन पर रोके तथा पार्किंग लाइट का उपयोग करें। गाड़ी चलाते ते समय दो वाहनों के बीच सुरक्षित अंतर रखें । रात्रि में गाड़ी चलाते वक्त डिपर का प्रयोग करें तथा हाईबीम लाइट का प्रयोग शहर के अंदर न करें। टेल लाइट तथा पार्किंग लाइट शुरू है या नहीं, वह निश्चित कर लें। दोपहिया वाहन चालक हमेशा सुरक्षा की दृष्टि से  हेलमेट का उपयोग करें और नो पार्किंग वाली जगह पर गाड़ी पार्क न करें। इसी प्रकार अपने वाहन को सड़क पर खड़ा करके सवारी न उतारे और न ही बैठाएं।  


हॉर्न का प्रयोग जरूरत पड़ने पर ही करें और ध्यान रखें कि हॉर्न की आवाज कर्कश न हो। प्रतिबंधित क्षेत्र में हॉर्न का उपयोग न करें। दोपहिया वाहन चलाते वक्त सिर्फ दो ही लोग वाहन पर बैठें। बच्चों को पेट्रोल टैंक पर न बिठाए अथवा प्लेटफॉर्म पर खड़ा न करें।  वाहन चलाते समय गाड़ी की रफ्तार का उल्लंघन न करें और मोबाइल का उपयोग न करें। फोर व्हीलर चालक सड़क पर वाहन खड़ा करके बिना पीछे देखे एकाएक दरवाजा न खोलें। फोर व्हीलर चलाते वक्त चालक व बाजू में बैठा व्यक्ति सीट बेल्ट का उपयोग करे। शराब अथवा अन्य नशा करके वाहन न चलाएं। वाहन


 चाल हमेशा अपने गाड़ी के कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पीयूसी सर्टिफिकेट, इन्श्योरेंस आदि पास में रखें। ट्रॉफिक सिग्नल पर पुलिस नहीं है और सिग्नल शुरू हैं तो सिग्नल को ही पुलिस समझकर नियमों का पालन करें। हमेशा यातायात अधिकारियों को पूरा सहयोग दें। खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जान है तो जहान है।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग