आयुर्वेद में कैंसर चिकित्सा की असीम संभावनाएँ : नितीन गडकरी
नागपुर। भारतीय वैद्यक समन्वय समिति द्वारा संचालित श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन के संस्थापक पं. रामनारायण शर्मा की स्मृति में ‘कैंसर चिकित्सा में आयुर्वेद की उपयोगिता’ पर द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी के उद्घाटक केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने स्वयं को आयुर्वेद का प्रचारक बताते हुए कैंसर चिकित्सा में आयुर्वेद द्वारा शोध आधारित कार्य करने की सलाह दी और कहा कि, आयुर्वेद में कैंसर चिकित्सा की असीम संभावनाएँ हैं।
संगोष्ठी की मुख्य अतिथि स्वदेशी चिकित्सा राष्ट्रीय आयोग, भारत सरकार की अध्यक्ष डॉ. मनीषा कोठेकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि, कैंसर चिकित्सा में आधुनिक टेक्नॉलॉजी का उपयोग करते हुए आयुर्वेद संहिताओं में वर्णित विषयों के माध्यम से कैंसर रोगियों का जीवनस्तर सुधारा जा सकता है।
भारतीय वैद्यक समन्वय समिति के सचिव डॉ. गोविंदप्रसाद उपाध्याय ने बताया कि, संगोष्ठी में आए शोध पत्र के माध्यम से कैंसर चिकित्सा के प्रोटोकॉल डेव्हलप किए जाएंगे। आयुर्वेद बोर्ड भारत सरकार के सदस्य डॉ. के. के. द्विवेदी ने भविष्य में आयुर्वेद में छः विषयों में डी.एम. कोर्स शुरू होनेवाले है, जिसमें से एक कैंसर पर रहेगा।
आयोजन सचिव डॉ. नितीन विश्वास ने संगोष्ठी में होनेवाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा जी ने संगोष्ठी में आए शोधपत्रों के आधार पर कैंसर चिकित्सा की ठोस विवेचना करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कैंसर चिकित्सा पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा मोजे एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. बृजेश मिश्रा ने किया। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय निरीक्षक के रूप में डॉ. प्रज्ञा डाखोले उपस्थित थी। संगोष्ठी में डॉ. रंजित निंबालकर, पूना, डॉ. योगेश बडवे, दिल्ली, डॉ. अखिलेश भार्गव, इंदौर, संदिप दहीलेकर,बडोदरा, डॉ. शितल आसुटकर, वर्धा, डॉ. योगेश बेंडाले,डॉ. विनिता देशमुख, डॉ. भाग्यश्री सरदेशमुख,वाघोली पूना के विशिष्ट व्याख्यान हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. मृत्युंजय शर्मा, डॉ. सचिन चंडालिया, डॉ. देवयानी ठोकल, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. अर्चना बेलगे, डॉ. विनोद रामटेके, डॉ. गोविंद तुंडलवार, डॉ. अर्चना दाचेवार, डॉ. सपना उके, डॉ. रचना रामटेके, डॉ. आशिष गोतमारे, डॉ. गायत्री व्यास, डॉ. जयकृष्ण छांगाणी, डॉ. कल्पेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
