पुनर्जन्म वृद्धाश्रम को तीन क्विंटल खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री भेंट



ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान का पूर्णब्रह्म अभियान उपक्रम


नागपुर। ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा संचालित पूर्णब्रह्म अभियान के अंतर्गत आज बुटीबोरी स्थित पुनर्जन्म वृद्धाश्रम को 300 किलो खाद्यान्न, अन्य खाद्य सामग्री, चादरें, कंबल एवं रजाइयाँ भेंट की गईं। 


जरूरतमंद, निराधार एवं बेसहारा वरिष्ठ नागरिक भूखे न रहें, इस उद्देश्य से पिछले चार वर्षों से ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा यह पूर्णब्रह्म अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है।


ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. राजू मिश्रा ने बताया कि पूर्णब्रह्म अभियान के अंतर्गत दानदाता जो भी आर्थिक सहायता या खाद्यान्न प्रदान करते हैं, उस सामग्री का वितरण जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को उन्हीं दानदाताओं के हाथों कराया जाता है।  


विश्वकर्मा नगर निवासी 85 वर्षीय दानदाता अशोकराव सागुळले ने लगभग ढाई क्विंटल अनाज एवं खाद्य सामग्री, जबकि दुबे नगर निवासी कैलाश नंदनवार ने चादरें, कंबल आदि सामग्री पूर्णब्रह्म अभियान के लिए दान की थी। 


प्रतिष्ठान की ओर से इसमें अतिरिक्त सामग्री जोड़कर उपरोक्त सामग्री वृद्धाश्रम को भेंट की गई। पुनर्जन्म वृद्धाश्रम के संचालक, 28 वर्षीय इंजीनियर प्रयाग डोंगरे ने अशोकराव सागुळले के हाथों यह सामग्री स्वीकार की। 


इस अवसर पर ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के डॉ. राजू मिश्रा, पूर्णब्रह्म अभियान के बृजेश खापेकर, दामोदर पालांदूरकर, अतुल सागुळले, सुरेश साहू एवं राकेश आडे उपस्थित थे।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे