घट विसर्जन पर खामला में निकली शोभायात्रा


 


मातारानी के जयघोषों से गुंजा वातावरण


नागपुर। नवरात्र महोत्सव में खामला वाली माता के मंदिर से सिंध माता मंडल व शिव शीतला माता मंदिर की ओर से महासचिव प्रकाश तोतवानी के संयोजन में बुधवार रात को बाजे गाजों, जय माता दी के जयघोषों के साथ शोभायात्रा निकाली गई. तेलंगाना के पावन स्थलों की रोमांचक यात्रा का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस, विधायक प्रवीण दटके, सुधाकर कोहले, विकास कुंभारे, भाजपा नेता गिरीश देशमुख, रमेश सिंगारे सहित लाखों भक्तों ने आनंद लेकर खामला वाली माता के दरबार मे हाजरी लगाई. 


शोभायात्रा खामला के विभिन्न मार्गों से होते हुए सोनगांव तालाब पहुचीं. जहां पंडित विजय शर्मा के सानिध्य में धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच घट विसर्जित किया गया. आकर्षक दूधिया रोशनी में निकाली गयी शोभायात्रा का स्थान स्थान पर स्वागत किया गया. 


युवा क्रांति मंच के पंजू तोतवानी, मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, महेश उपदेव, जज हेमनानी, दामू वानखेड़े, लक्ष्मण गनवानी,  ईश्वर भोसकर, सुरेंद्र भेंडे, दत्रातय माटे,  दौलतराम चंदवानी, राजू गंगवानी, कन्हैया, राहुल, आकाश तोतवानी, राजन रामचंदानी, नंदलाल चेतवानी, संतोष खत्री, दिलीप चैनानी, जज हेमनानी, बाबला करमचंदानी, आशीष वरदानी, रवि नासिकवार, हरीश आसुदानी,  आशु नारायणी,  दीपक गंगवानी की मौजूदगी रही. अंत में मंडल महासचिव व नगरसेवक प्रकाश तोतवानी ने सभी का नवरात्र महोत्सव में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से दिए गए सहयोग , योगदान पर आभार किया.


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे