श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज का नवरात्र महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न
नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज, गांधीबाग, नागपुर के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार आयोजित नवरात्र महोत्सव समाज भवन में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। समाज के अध्यक्ष एवं प्रमुख अधिवक्ता संजयभाई ठाकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव के दौरान प्रतिदिन मां आदिशक्ति की पूजा-अर्चना, आरती तथा गरबा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बंधु-भगिनियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।
महोत्सव की पूर्णाहुति पर नवचंडी हवन संपन्न हुआ। पं. चेतनभाई त्रिवेदी के आचार्यत्व में दैनिक पूजा, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। नवचंडी हवन के मुख्य यजमान करण राजेश दवे तथा सहयजमान तुषार हरीश रावल एवं गौरव प्रफुल्ल चंद्र जोशी परिवार रहे। विजयादशमी के अवसर पर मां भगवती योगेश्वरी महाप्रसाद निधि तथा श्री रोहनभाई निरंजनभाई ठाकर परिवार के सौजन्य से महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसका समाज के सदस्यों ने लाभ लिया।
रास-गरबा मंडप की साज-सज्जा के यजमान तुषार हरीश रावल, महाअष्टमी फलाहार के यजमान अशोक वसंतराय त्रिवेदी तथा नित्य अल्पाहार के यजमान विकास नटवरलाल जोशी, परीक्षित राजेंद्र पंड्या एवं राजेश सुरेशचंद्र जोशी परिवार रहे।
इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल प्रमुख अधिवक्ता नरेंद्र झा, ट्रस्टी पं. योगेश जोशी, देवेंद्र दवे, अशोक त्रिवेदी, अध्यक्ष अधिवक्ता संजय ठाकर, उपाध्यक्ष निखिलेश ठाकर, प्रा. राजेंद्र मेहता, मानद मंत्री चेतन जोशी, कोषाध्यक्ष केयूर व्यास, सहसचिव मनीष जोशी, आजीवन सदस्य नरेश त्रिवेदी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महिला मंडल की अध्यक्ष वोल्गा ठाकुर, उपाध्यक्ष हिना जोशी, मानद मंत्री गीता मेहता, सहमंत्री मोनिका जानी, कोषाध्यक्ष विभूति दवे तथा महिला मंडल की अन्य सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी प्रकार युवामंडल के अध्यक्ष करण दवे, सचिव गौरव जोशी, उपाध्यक्ष निखिल जोशी एवं गोपाल व्यास, कोषाध्यक्ष कौशिक जोशी, सहमंत्री प्रतीक शुक्ल एवं तेजस पंड्या सहित युवामंडल के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
महोत्सव को सफल बनाने में ट्रस्ट मंडल, महिला मंडल, युवामंडल तथा समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। समाज के अध्यक्ष संजयभाई ठाकर एवं मानद मंत्री चेतन जोशी ने महोत्सव के दौरान आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाजबंधुओं तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से तन-मन-धन से सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
