गांव गांव में निर्माण हो खिलाड़ी : डॉ. रवि गिरहे

 



आसमान फाऊंडेशन नागपुर द्वारा नवरात्रि पर्व पर कन्या पूजन व विद्यार्थ्यियों को स्टेशनरी व स्पोर्टस् साहित्य का वितरण 


नागपुर। आसमान फाऊंडेशन नागपुर द्वारा नवरात्रि पर्व पर बोथली ठाणा स्थित माध्यमिक विद्यालय में कन्या पूजन किया गया. इस अवसर पर जरूरतमंद विद्यार्थ्यांयों को  स्टेशनरी तथा विद्यालय को स्पोर्टस् साहित्य का वितरण किया गया. फाउंडेशन की ओर से डॉ. साधना थोते, मेघा गिरहे व महिला शिक्षिकाओं ने कन्या पूजन किया. 


फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रवि गिरहे ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव गांव में निर्माण हो खिलाड़ी तत्पश्चात बच्चों के भविष्य हेतु विद्यालय को स्पोर्टस् साहित्य वितरित किया गया. इस अवसर पर फाऊंडेशन के सचिव नरेश शेंडे,  दिनेश टेकाडे, मुख्याध्यापक सुनील टेकाडे व शिक्षकवर्ग उपस्थित थे।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे