सिंधी समाज का अंतराष्ट्रीय परिचय सम्मेलन
समाधा आश्रम व सिंधी सोशल फोरम का आयोजन
नागपुर। शहर में पिछले 25 सालों से सिंधी समाज के शादी-विवाह योग्य उच्च शिक्षित वर्ग के युवक व युवतियो के लिए अंतरराष्ट्रीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाता रहा है। पूरे भारत में प्रख्यात इस परिचय सम्मेलन मे हर वर्ष काफी अच्छा प्रतिसाद मिलता रहा है । इसी कडी को आगे बढाते हुए इस साल भी 29 नवंबर को पुज्य समाधा आश्रम मैरेज ब्यूरो नागपुर और सिंधी सोशल फोरम नागपुर की ओर से संयुक्त रूप से मिलकर स्वागत लान, पाम रोड सिव्हिल लाइन नागपुर मे 26 वे परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
इस उपलक्ष्य में आयोजकों फतनदास गोपचंदानी, पेसूराम दारा, दिलीप सावलानी, प्रकाश चेतवानी, अशोक माखीजानी और पुज्य समाधा आश्रम मैरेज ब्यूरो नागपुर और सिंधी सोशल फोरम नागपुर के सभी सदस्यगणों ने सिंधी समाज के पालकों और युवक युवतियों से अनुरोध किया है कि अपना / अपने बेटे या बेटी का इस परिचय सम्मेलन में पंजीकरण करवाये ताकि एक ही समय एक ही स्थान पर शादी-विवाह लायक युवक युवतियों का अवलोकन कर अपने साथी का चुनाव कर सकें।
युवक और युवतीयों के केवल 100 - 100 पंजीकरण किए जाएंगे। इसलिये सभी से अनुरोध किया गया है कि अपना पंजीकरण तुरंत करवाये । सम्मेलन में पंजीकृत अभिभावकों के लिए और दूर दराज से आनेवाले अभिभावकों के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। परिचय सम्मेलन की जानकारी के लिये 7447626066, 9503237161 पर संपर्क किया जा सकता है।
