Loading...

8 को हार्मोनी की बहुभाषी 'स्पार्कलिंग नाइट'

नागपुर। हार्मोनी इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत बहुभाषी रॉकिंग गीतों का  'स्पार्कलिंग नाइट' यह कार्यक्रम फेसबुक लाइव के माध्यम से रविवार 8 नवंबर को प्रस्तुत किया जाएगा। 

राइजिंग रॉकस्टार एनुलोर अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, डच, हिंदी, जापानी और थाई भाषा में गीतों को प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम की परिकल्पना हार्मोनी इवेंट्स के निदेशक राजेश समर्थ की है और श्वेता शेलगांवकर द्वारा इसका मंच संचालन किया जाएगा। 

इस शो को भारत में शाम 6.30 बजे हार्मोनी के स्टूडियो से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और  अलग-अलग समय में इसे अमेरिका, इंग्लैंड, थाईलैंड, जर्मनी, जापान, यूएई और दक्षिण अफ्रीका में भी प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन 'सेव आर्ट सेव आर्टिस्ट' थीम के तहत किया जा रहा है।
कला 2274529748513932002
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list