Loading...

विदर्भ राज्य आंदोलन समिति करेंगे ठिया आंदोलन


विदर्भ राज्य आंदोलन समिति करेंगे ठिया आंदोलन

नागपुर। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने इसके तहत विदर्भ में ७ दिसंबर को ठिया आंदोलन करने की घोषणा की है। कोविड संक्रमण काल का बिजली बिल माफ करने एवं २०० यूनिट तक के उपयोग को निशुल्क करने की मांग को लेकर विदर्भवादियों ने आंदोलन करने का ऐलान किया है।
समिति ने इसके साथ ही बिजली दर कम करने और कृषि पम्प की बिजली निशुल्क करने की भी मांग की है। कोर कमेटी की बैठक में ७ दिसंबर को विदर्भ में जिला व तहसील स्तर पर गांधी प्रतिमा के समक्ष ठिया आंदोलन करने का फैसला किया गया है। 

बताया गया कि लॉकडाउन के समय के बिजली बिल में रियायत देने की घोषणा की गई थी किंतु ऐसा कुछ भी अभी तक नहीं किया गया है।  सरकार ने यदि शीघ्र राहत नहीं दी तो जनवरी के पहले सप्ताह में ऊर्जा मंत्री के घर के सामने ठिया आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता डा. श्रीनिवास खांदेवाले ने की। बैठक में समिति के मुख्य संयोजक राम नेवले, वामनराव चटप, रंजना मामर्डे, विष्णु आष्टीकर, मुकेश मासुरकर, राजेंद्र आगरकर, सुनील साबले, दिलीप भोयर आदि उपस्थित थे।  

समाचार 3588019138682394263
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list