सीए की परीक्षा २१ से निर्धारित केंद्र पर ही होगी
सीए की परीक्षा २१ से निर्धारित केंद्र पर ही होगी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अफवाहों से बचने को कहा
नागपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने देश भर के अपने विविध परीक्षा केंद्रों में बदलाव किए हैं। कई शहरों में परीक्षा केंद्र पूरी तरह बदल कर विद्यार्थियों को नया पता जारी किया गया है। लेकिन नागपुर में निर्धारित केंद्र पर ही परीक्षा होगी। आईसीएआई ने २१ नवंबर से १४ दिसंबर के बीच होने वाली परीक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।
शहर के बेसा क्षेत्र में स्थित एसएस इंटरनेशनल स्कूल में ही यह परीक्षा होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को इसका ध्यान रखकर ही परीक्षा के लिए पहुंचना है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने को भी कहा गया है। आईसीएआई ने सीए के सभी अभ्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि २१ नवंबर से १४ दिसंबर के बीच होने वाली परीक्षा अपने तय समय पर ही होगी।
यह परीक्षा स्थगित हो गई है, इस संबंध में कई अफवाहें समाज में फैल रही हैं। विद्यार्थी इसे बचें और परीक्षा की तैयारी जारी रखें। अपने हालिया स्पष्टीकरण में आईसीएआई ने कहा है कि वे पहले ही परीक्षा की तैयारी पूरी कर चुके हैं, परीक्षा के लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है। ऐसे में यह परीक्षा स्थगित नहीं होगी। एआईसीई ने यह भी कहा है कि परीक्षा स्थगित होने की अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई भी कर रहे हैं।
