Loading...

जैन बने भाजपा व्यापारी आघाड़ी के अध्यक्ष

नागपुर। विनय जैन को भाजपा व्यापारी आघाड़ी का अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश भाजपा महासचिव चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका स्वागत किया।  

जैन ने इसका श्रेय शहर अध्यक्ष प्रविण दटके को देते हुए कहा कि उनमें युवा शक्ति संगठन बनाने की क्षमता है।  उन्होंने मध्य नागपुर मंडल के अध्यक्ष किशोर पलांदुरकर, महामंत्री सुबोध आचार्य, विनायक डेहनकर, युवराज निनावे, गिरीश व्यास, मोहन मते, कृष्णा खोपडे, अनिल सोले व संदीप जोशी का आभार माना है।  

जैन ने इतवारी की समस्याओं पर जोर देते हुए कहा कि सबसे पहले यहां पर महिलाओं के लिए सुलभ शौचालय बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
नियुक्ति 7519437500118963249
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list