Loading...

२६ नवंबर से खुलेगा रमन विज्ञान केंद्र




दिशा- निर्देशों का पालन करना अनिवार्य  


नागपुर। कोविड - १९ महामारी के कारण मार्च से रमन विज्ञान केंद्र एवं तारमंडल को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार रमन विज्ञान केंद्र कोविड - १९ के प्रसार को रोकने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन के साथ २६ नवंबर से आगंतुकों के लिए फिर से खुल रहा है। 

आगंतुकों के लिए केंद्र सुबह ९.३० से शाम ६ बजे तक खुला रहेगा। ३ - डी विज्ञान शो दोपहर १२ और ३ बजे तक, ५० प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ, गोलक पर विज्ञान - शो दोपहर १ बजे और शाम ४ बजे ५० प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ है। फेस कवर मास्क का हर समय अनिवार्य है। 

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु एप स्थापित एवं कार्यशील होना अनिवार्य है। मुख्य प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद आगंतुकों को केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हर समय कम से कम ६ फीट की सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है।
समाचार 5892215741585871756
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list