खामला प्राचीन शिवमंदिर का जीर्णोद्धार
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_982.html
प्रकाश तोतवानी ने किया श्रीगणेश
नागपुर। प्राचीन शिव मंदिर, मुख्य मार्ग, खामला के जीर्णोद्धार कार्य का आज पूर्व पार्षद, सिंध माता मंडल महासचिव प्रकाश तोतवानी के हस्ते न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शभुवानी, सिंध माता मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी, एकता माता पंच कमेटी के राजू गंगवानी की उपस्थिति में हुआ. स्मरणीय हो कि काफी लंबे अरसे से मंदिर का निर्माण कार्य अटका हुआ था.
तोतवानी ने जानकारी दी कि मनीष ( गोलू ) तोतवानी के सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं. निकट भविष्य में स्थानीय रहवासियों एवं दानदाताओ के योगदान से मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य किया जायेगा. इस अवसर पर प्रमुखता से नंदलाल चेतवानी, राजन रामचंदानी, रवि नासिकवार, शंकर पंजवानी, दिलीप चैनानी, दीपक गंगवानी, बाबू काशवानी सहित मंदिर के सेवाधारी, सिंध माता मंडल के कार्यकर्ता, पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्य, एकता माता पंच कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी रही.
