Loading...

शहीद भूषण रमेश सताई की शासकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि


शहीद भूषण रमेश सताई की शासकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि


नागपुर। जम्मू - कश्मीर के गुरेज सेक्टर में शहीद हुए काटोल के भूषण सतई का पार्थिव पहुंचा तो पूरा इलाका नारों से गूंजने लगा। अमर रहे अमर रहे, शहीद भूषण अमर रहे के नारे खूब लगे। फैलपुरा के लाल को अंतिम विदाई देने लोग उमड़ पड़े। धवड ले - आऊट घाट पर शासकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। 

वे ६ मराठा बटालियन में भर्ती हुए थे। भूषण ने दक्षिण अफ्रीका में रॉकेट लॉन्चर सहित अन्य सैन्य गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण लिया था।  अंत्येष्टि से पूर्व शहरभर में रूट मार्च के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। 

गृहमंत्री अनिल देशमुख, पशुसंवर्धन मंत्री सुनील केदार, सांसद कृपाल तुमाने, राज्यसभा सांसद डॉ. विकास महात्मे, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि बचें, उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, किशोर कुमेरिया, काटोल नगर परिषद के सत्तापक्ष गट नेता चरणसिंह ठाकुर, नगराध्यक्ष वैशाली ठाकुर, पूर्व नगराध्यक्ष राहुल देशमुख, जिला परिषद पूर्व शिक्षा सभापति उकेश चौहान, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपविभागीय अधिकारी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, तहसीलदार आदि उपस्थित थे। 

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कामठी के गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर में शहीद जवान को श्रद्धांजलि देकर अंतिम यात्रा में काटोल स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।  
समाचार 1455609152868781642
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list