दरगाह में शेड लगाएं अन्यथा करेंगे आंदोलन : राकांपा मीडिया सेल
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_954.html?m=0
दरगाह में शेड लगाएं अन्यथा करेंगे आंदोलन : राकांपा मीडिया सेल
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे व उनके शिष्टमंडल ने हिंदू - मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए मुस्लिम भाइयों की दरगाह मे टिन के शेड लगाने हेतु नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए उपवन संरक्षक नागपुर डॉ पृभुनाथ शुक्ला के नाम नाशिके मांडरकर इन्हे ज्ञापन सौपा।
जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल नागपुर को मिली जानकारीनुसार काटोल तालुका वन उपविभाग कलमेश्वर मौजा सातनवरी यहा वन विभाग की हद मे हजरत मोबिनशहा र. अ. इनकी प्राचीन दरगाह है। टेकडी पर होने के कारन यहां आने जाने वाले श्रद्धालुओ की सेवा व उनकी सुविधा हो सके इस धार्मिक उद्देश्य से यहा अतिरिक्त कच्चे टिन की अत्यंत आवश्यकता है, जिसके लिए कइ बार नागपुर कार्यालय को दरगाह कमेटी की ओर से पत्र द्वारा विनंती स्वरूप सूचित भी किया है।
लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं जाता है हर बार की तरह इस प्रकरण को अनदेखा कर दिया जाता है जो कि राम रहीम मे कोई अंतर नहीं, दोनो एक है सिर्फ धार्मिक भावनाओं को पहचानना जरूरी है, इत्यादि दरगाह को लेकर महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे व उनके शिष्टमंडल ने करिब आधे घंटे तक अधिकारी से चर्चा की अधिकारी ने समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का आश्वासन अमित दुबे इन्हें दिया।
फिर भी इस समस्या का समाधान 7 दिनों के भीतर कर हजरत मोबिनशहा र. अ. दरगाह मे कच्चे टिन शेड लगाने की तुरंत उत्तम व्यवस्था ना की गयी तो राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर की ओर से उपवन संरक्षक कार्यालय नागपुर के सामने तीव्र आंदोलन किया जाएगा ऐसी चेतावनी जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने दी।
इस अवसर पर बलजीत सिंह ढिल्लन, प्रकाश पसेरकर, निखिल कोचे, हनी खेत्रपाल, सुनीता खत्री, अयूब खान, भूरया खान, नियाज सिद्दीकी, शेख बाबू, अशफाक खान, एजाज खान, मो. निजामुद्दीन, आसिफ शेख, इमरान शेख इत्यादि भारी संख्या में उपस्थित थे।
