Loading...

प्‍यार किया तो डरना क्‍या..


प्‍यार किया तो डरना क्‍या..


दिवाली में 'सुनहरे नगमे' की आई बहार


नागपुर। गायक अनिल पिल्ले ने फिल्म प्यार किया तो डरना क्या ’के दिवाना मै चला इस गीत के साथ मैं आवारा एक बंजारा इस गीत की प्रस्‍तुती दी जबकि नितिन झाडे ने किशोर कुमार द्वारा गाये कैसे कहे हम इस गीत का प्रदर्शन किया और दिवाली का त्‍योहार सुनहरा बना दिया ।
दिवाली के अवसर पर V5 एंटरटेनमेंट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम 'सुनहरे नगमे' मंगलवार को आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम शाम को समूह के फेसबुक पेज पर स्ट्रीम किया गया, गायकों नितिन झाडे और अनिल पिल्ले द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की परिकल्‍पना और संजय बोरकर द्वारा की गई थी। योगेश आसरे और स्नेहल पाठक अतिथि गायक के रूप में उपस्थित थे। गायिका अनुष्का काले, अदिति सिरसवन, दिनेश जाधव, राम रागडे ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। संजय बोरकर ने कार्यक्रम की शुरुआत फिल्म शिरडी के साईं बाबा के एक गीत साईनाथ तेरे हज़ारो हाथ हे से की। उन्होंने फिल्म डिस्को डांसर से याद आ रहा है मेरा प्‍यार गीत गाया। अनिल पिल्ले ने फिल्म प्‍यार किया तो डरना क्‍या  का दिवाना मै चला गाने  का 'प्यार किया तो डरना क्या' के साथ 'मै आवारा एक बंजारा' गाने का प्रदर्शन किया, जबकि नितिन झाडे ने किशोर कुमार के गाने 'कैसे कहे हम' का प्रदर्शन किया। अदिति सिरसावन ने फिल्म मुक़द्दर का सिकंदर में का दिल तो है दिल और अजीब दास्‍तां है ये, बाली उमर को सलाम गीत का प्रदर्शन किया। दिनेश जाधव ने ये जमीं गा रही है,  सोचेंगे तुम्‍हे प्‍यार करेके नही ये गीत प्रस्‍तुत किये। सौ साल पहले, आजा आजा मै हू प्‍यार, दिल तो पागल है, लडकी बडी अंजानी जैसे विभिन्न गायकों द्वारा प्रदर्शन किया गये। गायकों ने युगल गीत भी प्रस्तुत किए। नितिन झाडे और संजय बोरकर ने फिल्म दोस्‍ताना का बने चाहे दुष्‍मन जमाना हमारा इस गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया। गायकों में कीबोर्ड पर मंगेश पटेल, ऑक्टोपस पर नंदू गोहेन, गिटार पर रितेश त्रिवेदी और ड्रम पर दंबक कांबले थे। मानसी मुखर्जी ने मंच संचालन किया । कोविड के कारण वादक कलाकारो पर आये संकट में उनको मदद करने के हेतू से, इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वादक कलाकारों के साथ आयोजक व गायकों ने अधिकतर कार्यक्रम आयोजित किये जाये, ऐसा आवाहन वी 5 एंटरटेनमेंट के निदेशक क नितीन झाडे ने किया है।
कला 3224906603666515878
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list