Loading...

श्रीकांत शिवनकर नागपुर राकांपा के बने प्रवक्ता


श्रीकांत शिवनकर नागपुर राकांपा के बने प्रवक्ता


महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दिया नियुक्ति पत्र 


नागपुर। श्रीकांत शिवनकर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिलबाबू देशमुख के हाथो नियुक्ति पत्र दिया गया। पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, शहर अध्यक्ष अनिल अहिरकर की उपस्थिति में उनकी नियुक्ति की गयी। 

शहर के उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई सामाजिक कार्यो का दायित्व दिया गया। कोरोना काल के दौरान, उन्होंने राष्ट्रवादी कोरोना टास्क फोर्स के समन्वयक के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

शिवनकर एक इंजीनियर, उच्च शिक्षित और पर्यावरणविद् के रूप में शहर में जाने जाते है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से उनकी ओर से शहर में पर्यावरण पूरक कार्यक्रम लागू किए गए हैं। उन्होंने साहित्य, सञ्चालन, लेखन में उत्कृष्ट काम किया है।
नियुक्ति 6692079836107075883
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list