Loading...

छठ महापर्व पूजा की नहाय खाय से हुई शुरूआत


छठ महापर्व पूजा की नहाय खाय से हुई शुरूआत


विश्व को कोरोना महामारी से उबर कर सुख - शांति मिले यह कामना की


नागपुर। उत्तर भारतीय सभा द्वारा खोरी शिव मंदिर में गौरी गणेश का पूजन सात महाविद्वान पं. अंबरीश शर्मा, पं. ज्ञानदत्त त्रिपाठी, रामरूद्र मिश्रा, पं. रितेश तिवारी, पं. विनोद उपाध्याय,  पं. ओमप्रकाश तिवारी, रामसजीवन तिवारी के द्वारा कर महापर्व का आव्हान किया गया तथा परिवार, समाज देश और पूरे विश्व को इस कोरोना महामारी से उबर कर सुख - शांति मिले यहीं कामना की गई। 

छठ महापर्व पूजा की नहाय - खाय (बरवना) से शुरूआत हो रही हैं। श्रध्दा और भक्ति की अनंतयात्रा में 20 नवंबर को डूबते सूर्य व 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस मौके पर उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री व जिला अध्यक्ष रामप्रताप शुक्ला ने बताया कि यह पर्व लोगों की सुख समृध्दि एवं शांति का दौतक है इससे लोगों में एकजुट होने की भावना पनपती हैं। छठ पूजन कर छठव्रतियां अपने समाज, देश की सुख - शांति समृध्दि व परिवार के दिर्घायु की कामना करती है। 

इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण सभी को अपने घर पर परिवार सहित धार्मिक रीति - रिवाज से छठ पूजा करने का लोगों से आव्हान किया हैं। इस वर्ष सावनेर, कामठी, कन्हान, मौदा, पारडी, बुटीबोरी, हिंगना, वाडी, चनकापुर, पाटनसावंगी, सिल्लेवाडा, सौंसर सहित छठव्रतियों व पदाधिकारियों से छठ पूजा का आयोजन अपने - अपने परिवार के साथ घर में करने को कहा हैं। 

कार्यक्रम में इंद्रसेन ठाकुर, जयप्रकाश पांडे, राकेश सिंह, विवेक पांडे, दिनेश सिंह, प्रविण सिंह, आशीष दुबे, संतोष भगत, मोलीलाल साहू, चंद्रकुमार साहू, सपना जिजोतिया, सुष्मित सिंह राजपूत, दुर्गेश सिंह, सोनू मिश्रा, तारा मिश्रा, ओ.पी. तिवारी, अशोक मिश्रा, एम.एम. शर्मा, डी.बी. सिंह, प्रमोद ठाकुर, बिपीन गुप्ता, दिपक सिंह, प्रमोद शर्मा, राजेश तांती, सीमा सिंह, पंकजा त्रिपाठी, कपील यादव, एच.एन. तितरे सहित अन्य की उपस्थिति रही।
धार्मिक 4643997820050537738
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list