आज से अग्नि महोत्सव का होगा आयोजन
आज से अग्नि महोत्सव का होगा आयोजन
नागपुर । दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की ओर से 20 एवं 21 नवंबर को प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे ऑनलाइन अग्नि महोत्सव का आयोजन किया गया है, इसमें पांच राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस पारंपरिक नृत्यों मे अग्नि का उपयोग नृत्य के दरम्यान होता है, ऐसे लोक नृत्यों की प्रस्तुति इस महोत्सव में दी जाएगी।
अपने देश में प्रत्येक राज्य की अपनी संस्कृति है, पारंपरिक लोक नृत्यों की परंपरा है। इसी परंपरा मे कुछ नृत्य प्रस्तुतियों मे अग्नि का प्रयोग नृत्य प्रस्तुति मे होता है ऐसी ही आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों का इस महोत्सव में समावेश है। इस महोत्सव में कल 20 को आंध्र प्रदेश के लोकप्रिय लोक नृत्य वीरनाट्यम की प्रस्तुति होगी।
इसके पश्चात मध्य प्रदेश का बधाई नृत्य, महाराष्ट्र के प्रसिद्ध एवं पारंपरिक लोक नृत्य गोंधळभुते, कर्नाटक राज्य का सुंदर एवं प्रसिद्ध लोक नृत्य कुर्ग नृत्य की प्रस्तुतियां होगी। 21 नवंबर को तेलंगाना का पारंपरिक लोक नृत्य बोनालु, महाराष्ट्र राज्य का पारंपरिक नृत्य वाघ्यामुरली, जोगवा एवं मध्य प्रदेश का नोरता नृत्य की प्रस्तुतियां होगी।
अग्नि महोत्सव को आप सभी दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर के फेसबुक पर लाइव देख सकते है।
