Loading...

कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स का आंदोलन


कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स का आंदोलन


देशभर में 40 दिन तक ई - कॉमर्स पोर्टल का होगा विरोध


नागपुर। देशभर के कारोबारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने देशभर में 40 दिन तक ई - कॉमर्स पोर्टल का विरोध होगा कि घोषणा की है. कैट का आरोप है कि ई - कॉमर्स कंपनियां अपनी मनमानी करने के साथ ही एफडीआई पॉलिसी का खुलेआम उल्लंघन कर रही हैं. इसी के खिलाफ देशभर में 20 नवंबर से 31 दिसंबर तक 40 दिन का आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भरतिया ने आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य उन ई- कॉमर्स कंपनियों को बेनकाब करना है जो सरकार की नीतियों की धज्जियां उड़ा रही हैं, 

देश के रिटेल व्यापार पर कब्जा करने के मंसूबे पाले हुए हैं. कैट की कुछ मांगें भी हैं. जैसे केंद्र सरकार ई-कॉमर्स पालिसी की तुरंत घोषणा करे, ई-कॉमर्स रेगुलेटरी अथॉरिटी का गठन करे, एफडीआई पॉलिसी की खामियों को दूर किया जाए. आरोप लगाते हुए यह भी कहा गया कि अनेक बैंक भी इनके पोर्टल से खरीद करने पर कई तरह के कैश बैक और डिस्काउंट देकर इन कंपनियों के साथ अनैतिक गठबंधन में शरीक हैं.
समाचार 2265107556887810879
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list