झांसी रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर किया अभिवादन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_936.html
झांसी रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर किया अभिवादन
नागपुर। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर शिवसेना नागपुर शहर की ओर से सीताबर्डी स्थित झांसी रानी की प्रतिमा पर नाना झोडे एवं दक्षिण विभाग प्रमुख महेश महाडिक ने माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया। पूर्व नगरसेवक नाना झोडे ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई मराठा शासित झाँसी राज्य की रानी और १८५७ की राज्यक्रांति की द्वितीय शहीद वीरांगना थीं। उन्होंने सिर्फ़ २९ साल की उम्र में अंग्रेज़ साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं।
इस अवसर पर मिलन बडे, दीपक मुले, अमित निर्मले, गीतांजलि निर्मले, पुरुषोत्तम बन, जितेंद्र गभने, पिंटू निमसरकर, शंकर बेलखोडे, राकेश बोधले, महेश चामट, सारंग अडसह, विक्की झाडे, अभिजीत डहाके, सचिन क्षीरसागर, मंगेश झोडे आदि उपस्थित थे।
