Loading...

दूषित जलापूर्ति रोके अन्यथा करेंगे आंदोलन : दुबे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल ने मुख्य अभियंता को सौपा ज्ञापन

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के मार्गदर्शन में उत्तर नागपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता खत्री के नेतृत्व मे आशीनगर झोंन नागपुर कार्यालय का घेराव कर कपिल नगर नागपुर यहा पीने के पानी मे दूषित जलापूर्ति को लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। और दूषित जलपूर्ति को लेकर परेशान नगरवासियो के लिये म.न.पा.आशीनगर झोंन नागपुर के मुख्य अभियंता श्री राठौड़ के नाम जूनियर इंजीनियर OCW हरीश चिमुरकर को ज्ञापन सौपा गया। 

जिलाध्यक्ष अमित दुबे व उत्तर नागपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता खत्री ने अधिकारी को बताया कि पिछले 1 साल से कपिल नगर उत्तर नागपुर रहवासी पीने के पानी को तरस रहे जिसमें हर दिन पीने के पानी में गंदा पानी आता है जिसमें गंदी बदबू गटर के गंदे पानी जैसी आती है। 

एरिया के लोगों ने कई बार इस बात की शिकायत महानगर पालिका कार्यालय में की लेकिन इसकी और कोई ध्यान नहीं देता। इस बात की दखल देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर ने पीने के पानी की समस्या का समाधान हो इस उद्देश्य से आशीनगर झोन को ज्ञापन सौंपा। 

फिर भी यदि कपिल नगर निवासियों की समस्या का समाधान ना किया गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस मिडिया सेल नागपुर की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा ऐसी चेतावनी दी। 

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत सिंह ढिल्लन, अध्यक्ष उत्तर नागपुर प्रकाश पसेरकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील लवहात्रे,रोशन ठाकुर, अमर कोचे, राहुल जैस्वाल, सचिन दुर्गे, शामली मेश्राम, अमझद शेख़, शिल्पा रंगारी, अंकित कांबले, इत्यादि पार्टी के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

समाचार 4994310086269600731
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list