Loading...

दुर्घटनाओं में नियंत्रण लाने के लिए वचनबद्ध

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने विचार व्यक्त किए

नागपुर। विजन जीरो इस विषय पर आयोजित विडियो कान्फरेंस के माध्यम से ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय भूतल परिवहन व एमएसएमई मंत्री नितीन गडकरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या पर नियंत्रण पाना आवश्यक है। 

जीवन बचाना महत्वपूर्ण है। इसके लिए कितना ही खर्च क्यों न आ जाए तब भी उसकी उपाय योजना राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण कर रहा है। इसके लिए विश्व बैंक और एडीबी के सहयोग से 7 हजार करोड़ रुपये खर्च की उपाय योजना की जायेंगी। 

उन्होंने कहा कि तमिलनाडू सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए जो उपाय योजना शुरू की है, उसी तमिलनाडु पैटर्न को प्रत्येक राज्यों का अपनाना चाहिए। 

50 प्रतिशत तक नियंत्रण पाने के लिए वचनबद्ध  गडकरी ने बताया कि आज 5 लाख दुर्घटनाओं का सामना देश प्रतिवर्ष कर रहा है। इन दुर्घटनाओं में मारे जाने वाले लोगों में 18 से 25 आयुवर्ग के युवाओं की संख्या अधिक है। 

यह हमारे लिए दुर्भाग्यजनक है। इसी कारण हम आगामी वर्ष 2030 तक दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक नियंत्रण लाने के लिए वचनबद्ध हैं।

समाचार 5090028597283642050
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list