गायत्री शक्तिपीठ में वेबिनार का किया आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_77.html
नागपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के तत्वावधान में नागपुर गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में वेबिनार का आयोजन किया गया।
शुभारंभ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित गायत्री परिवार के ट्रस्टी व वीआईए के पूर्व अध्यक्ष अतुल पांडे और भारतीय खान ब्यूरो के विकास खलतकर के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि के प्रति कुलपति वक्ता आशित सिन्हा ने नकारात्मक वातावरण में सकारात्मकता ढूंढने और आपदा में अवसर तलाशने पर जोर दिया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में ग्रामीण मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख डी.पी. सिंह ने गांवों को पुनः स्वावलंबी बनाने पर विशेष जोर दिया।
चारुदत्त माई ने व्यक्ति की प्रतिभा के अनुरूप व्यवसाय करने पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भारत वर्ष के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। संयोजक दीपक बिडवई ने सभी वक्ताओं के संभाषणों पर विषलेषण किया। प्रस्तावना गौरीशंकर बिसेन ने प्रस्तुत की। संचालन विवेक बैस ने किया।
आभार प्रदर्शन अखिल विश्व गायत्री परिवार के महाराष्ट्र राज्य के युवा संयोजक बंडू मेश्राम ने माना। प्रणय शेगांवकर, दीपाली और गजानन पाटेकर ने व्यवस्था संभाली।