अनसूया माता मंदिर का प्रसाद प्रवेश कार्यक्रम संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_311.html
अनसूया माता मंदिर का प्रसाद प्रवेश कार्यक्रम संपन्न
नागपुर। माँ लक्ष्मी स्वरूप अनसूया के आशीर्वाद और कृपा से, माँ के मंदिर का नुतनीकरण और प्रसाद प्रवेश पूजा का कार्यक्रम शुक्रवार दि. २० नवंबर को दोपहर १२ : ०० बजे वेदाचार्य पं. दीपक पाठक और उनके सहयोगियों द्वारा संपन्न हुआ। दोपहर १२ : ०० से १ : ०० बजे तक महापूजा, १ : ४५ बजे अभिषेक और होम हवन, २ : ०० बजे छप्पन भोग, महाआरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग, पूर्व विधायक दीनानाथ पडोले, गिरीश वराडपांडे वसंत घटाटे, प्रभाकर देशमुख, संजय चोपड़े, सजय खटी, प्राची ढोले, सोपानराव सिरसाट, सजय शेवाळे, पत्रकार रमेश मारोळकर, राजेंद्र उत्तेकलवर, रमेश पाटील, सुभाष वराडे, प्रजश राठोड, अनिता फ्रान्सिस, ममता ढोरे प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन दिलीप पनकुले, डा. सौ. सुषमा पनकुले एवं परिवार ने किया था। संग्राम पनकुले और सुदर्शन पनकुले ने भक्तों से अपनी सेवाएं प्रदान की।
