जीवन के रंग का फेसबुक पर लाइव परिचर्चा
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_674.html
जीवन के रंग का फेसबुक पर लाइव परिचर्चा
दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय का आयोजन
नागपुर। विद्यार्थियों के जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं के निराकरण के लिए आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में परिचर्चा का आयोजन किया गया. साइकोथैरेपिस्ट, काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकर अनुष्का अमित करीरा तथा प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल के बीच Self Esteem in Adolescence इस विषय पर परिचर्चा रही.अनुष्का ने संबंधित विषय पर कई उदाहरणों के माध्यम से अपने विस्तृत विचार रखें।
उन्होंने बताया कि बच्चों में बचपन से ही आत्मविश्वास जागृत करना चाहिए। उनके बर्ताव में आए परिवर्तन को प्यार, सहानुभूति व अपनेपन से जानने की कोशिश करनी चाहिए। प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल ने एक सुंदर कविता के माध्यम से बताया कि हर बच्चा अलग होता है और उसमें कोई न कोई प्रतिभा अवश्य रहती है।
विद्यार्थियों में तुलना न करते हुए उनके आत्मविश्वास व प्रतिभा को जागृत करना चाहिए।आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव दीपा लालवानी, इंचार्ज वेदप्रकाश आर्य तथा समस्त पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में ऑनलाइन लाइव सेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
