महाराष्ट्र सिंधी समाज का पदवीधर चुनावों में जोशी को समर्थन : मोटवानी
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_224.html
महाराष्ट्र सिंधी समाज का पदवीधर चुनावों में जोशी को समर्थन : मोटवानी
अयोध्या में वरुण देवता चित्रित चांदी की 200 इंटे योगी आदित्यनाथ को फडणवीस के हस्ते देंगे
नागपुर। शहर के जरिपटका, दयानंद स्कूल प्रांगड़ में विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया कि विश्व के सिंधी समाज द्वारा 200 की चांदी की इंटे दिसम्बर या जनवरी में यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को अयोध्या में सिंधी समाज द्वारा उनके नेतृत्व में वरुण देवता से चित्रित 1 किलो की 200 इंटे अयोध्या में उन्हें सौंपी जाए।
फडणवीस ने मोटवानी को आश्वस्त किया कि वह योगीजी से तारीख जल्दी ही तय कर उन्हें जानकारी देंगे और सिंधी समाज द्वारा उनके मार्गदर्शन में योगीजी को 200 इंटे सौंपी जाएगी।
इस अवसर पर विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की अध्यक्षता में महाराष्ट्र सिंधी समाज द्वारा पदवीधर चुनावो में महाराष्ट्र के सभी भाजपा और नागपुर के उमीदवार संदीप जोशी को समर्थन पत्र दिया और देवेंद्र फडणवीस का बुके देकर सत्कार, प्रताप मोटवानी, डॉ विन्की रुघवानी, प्रोफेसर विजय केवलरमानी, हरीश बाखरू, ईश्वर केसवानी, महेश ग्वालानी ने किया।
इस अवसर पर नागपुर के पूर्व विधायक मिलिंद माने, भोजराज मुंडे भी उपस्थित थे। महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने सभी का आभार माना।
