मनपा चुनाव मतदान बैलेट पेपर से ही हों : खान
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_667.html
मनपा चुनाव मतदान बैलेट पेपर से ही हों : खान
नागपुर। शहर जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया कि मनपा चुनाव मतदान बैलेट पेपर से ही होना चाहिए। इस पर विधायक विकास ठाकरे ने इस शीत सत्र को मुख्यमंत्री को प्रस्ताव पारित करने का आश्वसान दिया।
आगामी महानगर पालिका चुनाव करीब है, जिसे देख चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने क्षेत्र में जोर शोर से जुट गए है। चुनाव प्रचार की प्रक्रिया तीव्र गीत से शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया ने जनता की सेवा करने वाला कार्यकर्ता पूरी मेहनत व लगन से अपना समाज सेवा का कार्य कर रहा है।
मतदान इलेक्ट्रॉनिक मशीन से ना होकर बैलेट पेपर से होना अति आवश्यक है। क्युंकि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार पूरी मेहनत व लगन से चुनाव लड़ते है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में हो रहे बेहिसाब घोटाले के कारण हार का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर मध्य नागपुर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पट्टम, राजा भाऊ चिलाटे, मदन लाल गौर, आसिफ शेख, पवन चंदपुकर, फिरोज, सरफराज, सागर कॉर्ती, आदिल शेख, संकेत, नावेद शेख आदि उपस्थित थे।
