Loading...

बेलीशॉप प्राचीन शिवमन्दिर में अनाथ बच्चों संग बांटी खुशियां




नागपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कॉलोनी, बेली शॉप - मोतीबाग, कामठी रोड, नागपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में दीपावली मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अनाथ सेवा आश्रम, अशोकनगर, नागपुर के अनाथ बच्चो को बुलाया गया। उनके साथ दीपावली मिलन किया गया। 

प्राचीन श्री शिव मंदिर के कार्यकर्ताओ की ओर से सभी अनाथ बच्चो को कपड़े, मास्क, सेनेटाइजर व फलों का वितरण किया गया। बच्चो के साथ दीपावली मिलन का आनंद बच्चो के चेहरे पर दिखाई से रहा था। इस तरह का आयोजन मंदिर की ओर से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। सभी ने साथ में भोजन कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर श्री अनाथ सेवा आश्रम, अशोकनगर, नागपुर के अनाथ बच्चो के साथ साथ आयोजन समिति के वीरेंद्र झा, डॉ. प्रवीण डबली, पी. सत्याराव, प्रकाश राव ( गुंडू राव) , शरद शर्मा, पी बी हरिदास, प्रेमलाल यादव, गणेश कोतुलवर, गुरुबचन सिंग खोखर, श्रीकांत रॉय, दीपांकर पाल,  पी. कन्याकुमारी, रमा टीचर, पुष्पा नागोत्रा, अनुराधा नागोत्रा , प. नंदकिशोर पांडेय, प. कृष्णमुरली पांडेय, अभिजीत, रवि शर्मा, विलास खोडे उपस्थित थे।
सामाजिक 4696761090877185795
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list