किन्नरों के जीवन को समर्पित रहा कार्यक्रम
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_417.html
नागपुर। कलामंच के तत्वावधान में सोहम स्नेह मिलन का रोचक आयोजन सेहांचल में किया गया। मंच पर किन्नर गुरु कल्याणी, डॉ. जयश्री बारई, सिंधी कौंसिल आफ इंडिया की अध्यक्ष जया खत्री, समाजसेवी शोभा भागिया, डॉ. रवि गिरहे और कलामंच के संयोजक नरेंद्र सतीजा उपस्थित थे। अतिथि स्वागत डॉ. आशीष मोदी, डॉ. जी.एस. खंडेलवाल, विपिन लूथरा व विलास वैतागे ने किया।
समस्त किन्नरों का साड़ी व श्रीफल प्रदान कर सेहिल सत्कार किया गया। इनमें शबाना, बाबी, डाली, रोजी, बंटी, लचका, अनीशा, साहिबा, प्रतीक्षा, बेबो, माही आदि का समावेश रहा। विशेष रूप से जगदीश बुधराजा, श्रीचंद चावला, अनु एवं अनिल खत्री को सम्मानित किया गया।
किन्नरों के जीवन पर पी एच डी कर चुकी डॉ बारई ने अब तक किए गए कार्यों की समुचित जानकारी दी। किन्नरों को आत्मनिर्भर बनाने के संदर्भ में सतीजा ने बताया कि सोहम योजना के अंतर्गत काफी हाउस, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर सहित अन्य व्यवसाय शुरू किए जा सकेंगे।
कलामंच के प्रयासों की सराहना करते हुए डा रवि गिरहे ने कहा सोहम योजना के दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि कि बैंक आफ इंडिया की सभी शाखाओं से पूरा सहयोग दिया जाएगा। अपने भावुक उद्बोधन में कल्याणी ने कलामंच के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हम भी इस दिशा में पूरा प्रयास करेंगे।
प्रस्तावना श्रध्दा जोशी ने रखी। कार्यक्रम संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया। आभार संतोष बुधराजा ने माना। कार्यक्रम में नीलम जयसिंघानी, दीपा लालवानी, ज्योति मेठवानी, रेशमा रोहिडा आदि का विशेष सहयोग रहा।
