Loading...

दहनघाट पर महिलाओं ने किया सत्संग कीर्तन



नागपुर। आहूजा नगर जरीपटका, दादी सुशीला संत सहजराम दरबार द्वारा कार्तिक उत्सव के दौरान प्रबोधन एकादशी के अवसर पर दादी सुशीलादेवी महिला मंडल की ओर से प्रात: काल नारा दहनघाट पर सत्संग कीर्तन हुआ। दरबार प्रबंधक सेवक सन्मुखदास सेतिया ने बताया कि स्वामी चांदूराम दरबार के प्रमुख तुलसीदास खुशालानी ने वैराग्य भरा गीत ‘अरे मूर्ख बंदे क्या है जग में तेरा' गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। 

नाग विदर्भ सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक सुरेश जग्यासी ने कहा कि दादी सुशीलादेवी के मार्गदर्शन में दहनघाट पर महिलाओं द्वारा सत्संग अपने आप में अनूठा आयोजन है। दादी सुशीलादेवी ने अपने प्रवचन में कहा कि मानव का शरीर इस दहनघाट पा अग्नि को संम्मिलित होता है व आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अतं में दादी सुशीलादेवी ने दिवंगत प्राणियों की सद्गति हेतु अरदास की।

धार्मिक 5979565933820801279
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list