Loading...

ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब एवं समाज कल्याण समिती का उत्कृष्ट आयोजन


ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब एवं समाज कल्याण समिती का उत्कृष्ट आयोजन


दीपावली निमित्य जीवनावश्यक वस्तुओं का किया वितरण


नागपुर। ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब नागपुर अर्तंगत समाज कल्याण समिती व्दारा सामाजिक दायित्व का ध्यान रखते हुये प्रति वर्ष धन तेरस के अवसरपर अनाथ आश्रम/दिव्यांग सामाजिक संस्थाको आवश्यक भेट वस्तू देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। 

जीवन आश्रय सेवा संस्थाके सचिव विकास शेंडे तथा कोषाध्यक्ष राकेश गजभिये इन्हे ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब नागपूर अर्तगत समाज कल्याण समिती व्दारा चादर, पिलो कव्हर, दाल, तेल के डिब्बे, व अन्य जीवनावश्यक वस्तूयें तथा स्व. हंसमुख भाई सागलानी की स्मृतीमे विशाल पोपट व श्रीमती प्राची पोपट (सागलानी) परिवार की और से गेहूं, चावल, तथा संचिता सार्वजनिक वाचनालय छत्रपती चौक वर्धा रोड, नागपुर की और से अलमारीयां दी गयी। 

क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरूण कुलकर्णी ने क्लब के कार्य की संक्षिप्त में जानकारी दी। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजन गुप्ता, सचिव मोहन तलवारे इन्होने जीवन आश्रय सेवा संस्था के कार्य की प्रसंशा करके शुभेच्छा दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी सदस्यों ने दिया तथा अन्य महानुभाओं का आभार रजत जयंती महोत्सव के संयोजक व पूर्व अध्यक्ष चेतन जोशी इन्होने माना। 

कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष राजन गुप्ता इन्होने किया। कार्यक्रम पश्चात उपस्थित सभी को मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफलता के लिये धनजीभाई पटेल, माजी अध्यक्ष नाना नाईक, रमाकांत झाडे, कमलेश वसानी, दिनेश चौहान, आनंद बेटगिरी, सुरेश पारळकर सदस्य प्रदीप निकम, मुकेश सागलानी, महेश काळबांडे, साहील पुसदकर इन्होने विषेश परिश्रम लिये।
सामाजिक 6408811084814556738
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list